12-14 साल के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन  

covid 19 के संभावित खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने अब 12 से 14  उम्र के बच्चों के लिए covid 19  टीकाकरण  शुरू कर दिया है।

सरकार द्वारा  जारी  गाइडलाइन्स के अनुसार 12-14 साल के बच्चों को 16 मार्च से  covid-19  वैक्सीन लगवाना शुरू हो जाएगा।

इस से पहले 3 जनवरी 2022 से भारत में 15 से 18 साल की आयु के किशोरों को कोविड-19 का टीका लगना शुरू हो गया था।

सरकार की ओर से जानकारी दी गयी  है कि इस उम्र के बच्चों  के लिए सिर्फ कॉर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax Vaccine) का टिका लगाया जाएगा

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि , 12 से 14 साल के बच्चों को Corbevax vaccine की दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाएगी।

12 से 14 के बच्चों के लिए  यह बातें  है आवश्यक

टीके के लिए 12 साल की उम्र पूरी होनी चाहिए।

जन्मतिथि 16 मार्च 2010 के बाद की न हो

पहले की तरह इन बच्चों को भी कोविन पोर्टल www.cowin gov.in या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यह थी सरकार द्वारा 12 से 14  उम्र के बच्चों के लिए covid-19 vaccination  अधिसूचना की जानकारी

बच्चों सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे Home Child Care के पेज को Follow करें